छत पर पानी की टंकी चढ़ाने के दौरान टूटी रैलिंग, पिता-पुत्र समेत पांच घायल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज बाड़ा गली नंबर-10 में सोमवार की दोपहर छत पर पानी की टंकी चढ़ाने के दौरान छत की रैलिंग टूट गयी

विज्ञापन

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज बाड़ा गली नंबर-10 में सोमवार की दोपहर छत पर पानी की टंकी चढ़ाने के दौरान छत की रैलिंग टूट गयी. इससे छत पर खड़े पिता व दो पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गये. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चिकित्सक ने सभी का उपचार किया. बताया गया कि हजरतगंज बाड़ा गली नंबर-10 निवासी मो असलम अपने घर की छत पर पानी का टंकी चढ़ा रहा था. इस दौरान वह और उसका दो बेटा मो इस्लाम और मो शहनवाज छत पर चढ़ कर रस्सी से टंकी खींच रहा था. जबकि पास में रहने वाला मो सहादत और टंकी लेकर आया ई-रिक्शा चालक मो जागीर नीचे खड़े होकर मदद कर रहे थे. इसी दौरान छत की रैलिंग टूट गयी और मो असलम अपने दो बेटों के साथ छत से नीचे गिर गये. इससे तीनों पिता व पुत्र घायल हो गये. जबकि छत की रैलिंग नीचे गिरने के कारण पड़ोसी मो सहादत और ई-रिक्षा चालक मो जागीर भी घायल हो गये.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन