कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा आज शिखर पर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दूसरी बार अरुण कुमार पोद्दार बने मुंगेर भाजपा जिलाध्यक्ष, डीप्टी सीएम ने की घोषणा

विज्ञापन

मुंगेर. राज्य के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सभी कुछ हैं. यहां बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष से प्रधानमंत्री तक बन सकते हैं. आज कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा शिखर पर पहुंचने में कामयाब है. कार्यकर्ताओं के दम पर ही केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है. वे बुधवार को मुंगेर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मौके पर उन्होंने पुन: अरुण कुमार पोद्दार को मुंगेर जिला भाजपा अध्यक्ष बनने की घोषणा की.

मकससपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजन

मकससपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व 2024 की सफलता के उपरांत जिला स्तर पर पार्टी के नये सत्र के सफल संचालन के लिए नये जिलाध्यक्ष की घोषणा एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जिला चुनाव अधिकारी पिंकी कुशवाहा, विधायक प्रणव कुमार यादव, पार्टी के वरीय नेता प्रो अजफर शमशी मुख्य रूप से मौजूद थे. उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा मनोनीत जिलाध्यक्ष प्रो अरूण कुमार पोद्दार के नाम की घोषणा की. उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा मंडल अध��यक्षों का आह्वान किया कि नवमनोनीत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाएं. उन्होंने कहा कि भाजपा में जात-पात, धर्म, परिवारवाद की कोई गुंजाइश नहीं है. यहीं कारण है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, लेकिन दूसरे दल में तो सभी कुछ रिजर्व रहता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है. उसे हम सभी को साथ रह कर पूरा करना है. कार्यक्रम के उपरांत खुली जीप पर डिप्टी सीएम ने जिलाध्यक्ष के साथ शहर भ्रमण किया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल, शंभु शरण राय, राजेश जैन, अम्बरीश चंद्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह, आशुतोष पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन