वासुदेवपुर में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत

Updated:
विज्ञापन

वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नंदकुमार चौक से लेकर दुर्गास्थान वासुदेवपुर के बीच बुधवार की शाम बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नंदकुमार चौक से लेकर दुर्गास्थान वासुदेवपुर के बीच बुधवार की शाम बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मौके पर पहुंची वासुदेवपुर थाना पुलिस ने आसपास लगे कुछ सीसीटीवी की जांच कर अपराधियों के शिनाख्त करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. बताया जाता है कि आइटीसी पॉर्क के समीप से एक लड़का एक लड़की को भगा ले गया. जो लड़का वासुदेवपुर में एक मकान में किराये पर रहता था. लड़की वालों को लगा की लड़की भगाने में उन लोगों का हाथ है और लड़की को मुहल्ले में ही छिपा कर रखा गया है. इसी आक्रोश में बुधवार की शाम करीब 5 बजे दो बाइक से कुछ अपराधी किस्म के लड़के नंदकुमार चौक पहुंचे और चंद्रशेखर सिंह बालिका उच्च विद्यालय के समीप फायरिंग की. इसके बाद एक जगह बीच में और दुर्गास्थान मोड़ के समीप फायरिंग करते हुए बसबिट्टी गली होते हुए फरार हो गया. अपराधियों ने आधा दर्जन से अधिक चक्र हवाई फायरिंग की. इससे मुहल्ले में दहशत व्याप्त हो गया. इधर, सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. बताया जाता है कि गोलीबारी करने वाले अपराधियों की शिनाख्त पुलिस ने कर लिया है.

कहते हैं वासुदेवपुर थानाध्यक्ष

वासुदेवपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोलीबारी करने की सूचना मिली है. पुलिस मौके पर पहुंची भी थी, लेकिन कोई नहीं था. गोलीबारी करने वाले अपराधियों को शिनाख्त कर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन