ePaper

चार दिनों बाद बबुआ घाट किनारे मिला अभिषेक का शव, परिजनों ने की शिनाख्त

Updated at : 11 Nov 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त अभिषेक के रूप में किया.

विज्ञापन

शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल मुंगेर सफियासराय थाना क्षेत्र के हेरूदियारा डकरा घाट में डूबे कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हसनगंज निवासी अभिषेक का शव चार दिनों बाद सोमवार को गंगा नदी के बबुला घाट किनारे बरामद किया गया. जिसकी पहचान मृतक के परिजनों ने की. इधर शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह गोताखोर की टीम ने मोटर बोट के सहारे सोझी घाट से अभिषेक की खोज गंगा में शुरू की. बबुआ घाट के समीप उसका शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त अभिषेक के रूप में किया. विदित हो कि अभिषेक छठ पर्व के दौरान 8 नवंबर को स्नान करने के दौरान हेरूदियारा डकरा घाट में डूब गया था. अभिषेक की बरामदगी नहीं होने से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने 8 नवंबर को डकरा दुर्गा स्थान के समीप और 10 नवंबर को लालखां चौक के समीप एनएच-80 को जाम कर दिया था. जिसके कारण दोनों दिन घंटों यातायात व्यवस्था इस मार्ग में ठप रही थी. इधर सोमवार को अभिषेक का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन