फुटपाथी दुकानों से वसूला गया जुर्माना

मुंगेर : गुरुवार को कोतवाली पुलिस एवं टाइगर मोबाइल के साथ अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक नंबर ट्रैफिक से मुख्य बाजार होते हुए पूरबसराय तक सड़क किनारे लगाने वाले दुकानों को हटाया गया और जुर्माना वसूला गया. इस दौरान चौक बाजार स्थित फुटपाथ पर रेडिमेड का दुकान लगाये राजेश कुमार से जुर्माना […]
मुंगेर : गुरुवार को कोतवाली पुलिस एवं टाइगर मोबाइल के साथ अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक नंबर ट्रैफिक से मुख्य बाजार होते हुए पूरबसराय तक सड़क किनारे लगाने वाले दुकानों को हटाया गया और जुर्माना वसूला गया. इस दौरान चौक बाजार स्थित फुटपाथ पर रेडिमेड का दुकान लगाये राजेश कुमार से जुर्माना वसूला गया.
वहीं चौक बाजार के ही फल विक्रेता मो. सिराग, राजीव गांधी चौक स्थित शीसा व फाटो फ्रेमिंग करने वाले दिनेश प्रसाद एवं साइकिल पट्टी किनारे दुकान सजाये निषार अहमद से जुर्माना वसूला गया. फुटपाथी दुकानदारों को हिदायत दी गयी कि पुन: सड़क किनारे व फुटपाथ स्थल दुकान न सजायें. इस कार्रवाई में रोड जमादार दिलीप कुमार व विश्वनाथ यादव भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










