पाकिस्तान विरोधी लगाये नारे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2016 7:22 AM
तारापुर : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले के विरोध में तारापुर बाजार में भी पाकिस्तान सरकार के प्रति रोष है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज अध्यक्ष करुण कुमार के नेतृत्व में तारापुर थाना चैक के समीप पाकिस्तानी झंडा को जलाकर विरोध प्रकट किया. वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाज, पाकिस्तान होश […]
तारापुर : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले के विरोध में तारापुर बाजार में भी पाकिस्तान सरकार के प्रति रोष है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज अध्यक्ष करुण कुमार के नेतृत्व में तारापुर थाना चैक के समीप पाकिस्तानी झंडा को जलाकर विरोध प्रकट किया.
वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाज, पाकिस्तान होश में आओ, अब ये तुम्हारी मनमानी नहीं चलेगी, भारत का बच्चा-बच्चा पाकिस्तान पर होगा भारी, वीर शहीद तुम्हारी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जायेगी जैसे नारे लगाये. मौके पर नगर मंत्री सुमित चौधरी, विशाल शर्मा, राहुल सिंह, सन्नी सिंह, मोनू, राहुल सहित अन्य ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










