डेंगू मरीज पाये जाने से क्षेत्र में दहशत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 12:00 AM
मुंगेर : बरियारपुर में डेंगू की खतरनाक बीमारी ने एक बार फिर से दस्तक दे दिया है़ जिसको लेकर प्रखंड में सनसनी फैल गयी है़ ब्रह्मस्थान निवासी प्रवीण शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार को डेंगू से ग्रसित पाये जाने पर उसे इलाज के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ […]
मुंगेर : बरियारपुर में डेंगू की खतरनाक बीमारी ने एक बार फिर से दस्तक दे दिया है़ जिसको लेकर प्रखंड में सनसनी फैल गयी है़ ब्रह्मस्थान निवासी प्रवीण शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार को डेंगू से ग्रसित पाये जाने पर उसे इलाज के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है़ प्रवीण शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र मुकेश को पिछले दो दिनों से तेज बुखार था़ इलाज के लिए परिजनों ने उन्हें बरियारपुर पीएचसी ले गये.
जहां जांच के दौरान मुकेश को डेंगू रोग से ग्रसित पाया गया़ चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया़ सदर अस्पताल के मेडिकल वार्ड में मरीज का इलाज चल रहा है़ एक ओर जहां बाढ़ के पानी के लौट जाने के बाद महामारी की आशंका जतायी जा रही है, वहीं ऐसे समय में डेंगू का दस्तक देना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है़ ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में अविलंब रोकथाम की व्यवस्था की जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










