सड़क दुर्घटना में महिला सहित चार घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला सहित चार घायल फोटो संख्या : 11,12 फोटो कैप्सन : घायल प्रतिनिधि, मुंगेरकोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा जहाज घाट रोड में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला सहित चार घायल फोटो संख्या : 11,12 फोटो कैप्सन : घायल प्रतिनिधि, मुंगेरकोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा जहाज घाट रोड में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है.प्राप्त समाचार के अनुसार टीकारामपुर चंडी स्थान निवासी विवेकानंद सिंह का पुत्र विशाल कुमार बाइक से अपनी मामी उषा देवी व उनके पुत्र संघर्ष राज को जहाज घाट पहुंचाने जा रहा था. लाल दरवाजा जहाज घाट के बीच गंगा रेल सह सड़क पुल के समीप स्थानीय निवासी पप्पू यादव का आठ वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार अचानक बाइक के आगे आ गया. जिसके कारण बाइक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और बाइक पलट गयी. जिसमें जितेंद्र कुमार, विशाल कुमार, उषा देवी व संघर्ष राज गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना में जितेंद्र व विशाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उषा देवी ने बताया कि वह अपना ससुराल बेगूसराय जाने के लिए जहाज घाट जा रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन