बीएन बांध पर सड़क नर्मिाण की मांग
बीएन बांध पर सड़क निर्माण की मांग प्रतिनिधि, खगड़िया बीएन बांध पर सड़क निर्माण की मांग जन संघर्ष अभियान के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने जिला प्रशासन से की है. जोशी ने डीएम को आवेदन देकर कहा कि खगड़िया के चार प्रखंड अलौली, खगड़िया, मानसी व चौथम को वाटरवेज बीएन बांध जोड़ती है, जो अलौली […]
बीएन बांध पर सड़क निर्माण की मांग प्रतिनिधि, खगड़िया बीएन बांध पर सड़क निर्माण की मांग जन संघर्ष अभियान के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने जिला प्रशासन से की है. जोशी ने डीएम को आवेदन देकर कहा कि खगड़िया के चार प्रखंड अलौली, खगड़िया, मानसी व चौथम को वाटरवेज बीएन बांध जोड़ती है, जो अलौली के चातर, खुंटहा, दहमा, खगड़िया के रसौंक, उत्तर माड़र, मानसी के अमनी, सैदपुर, बलहा, चौथम के मलपा, करूआ मोड़ होकर जाती है. अलौली व बखरी के लोगों को मानसी, चौथम, बेलदौर जाने में समय व राशि का बचत होगा. जिले के आधे से अधिक लोगों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी. साथ ही शहर पर अधिक दबाव नहीं बढ़ेगा. उक्त सड़क बाइपास का काम करेगी. साथ ही बांध भी मजबूत बना रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










