रहें सावधान! बारिश दे रही डेंगू को आमंत्रण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रतिनिधि : मुंगेर पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश डेंगू को आमंत्रण दे रही है. जिसमें लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. डेंगू की बीमारी भले ही लाइलाज न हो किंतु इस बीमारी से दूर ही रहना बेहतर है. चिकित्सकों की मानें तो बारिश के बाद डेंगू का खतरा काफी बढ़ […]
विज्ञापन
प्रतिनिधि : मुंगेर पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश डेंगू को आमंत्रण दे रही है.
जिसमें लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. डेंगू की बीमारी भले ही लाइलाज न हो किंतु इस बीमारी से दूर ही रहना बेहतर है. चिकित्सकों की मानें तो बारिश के बाद डेंगू का खतरा काफी बढ़ जाता है.
सतर्क रहने की जरूरत
जिस तरह बाहर से एक के बाद एक परदेशी डेंगू का रोग लेकर मुंगेर पहुंच रहे हैं उससे यहां के स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
चिकित्सकों के अनुसार डेंगू के मरीजों को यदि मच्छर काट ले और वही मच्छर किसी अन्य व्यक्ति को काट लेता है तो उन्हें भी निश्चित तौर पर डेंगू की बीमारी हो सकती है. इतना ही नहीं वह मच्छर जितना भी अंडा देगा उससे डेंगू के ही मच्छर पैदा होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










