ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 के लिए दो मैरिट लिस्ट में चयनित 4,091 विद्यार्थियों में 2,984 नामांकन, 2,907 रजिस्ट्रेशन

Updated at : 08 Dec 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 के लिए दो मैरिट लिस्ट में चयनित 4,091 विद्यार्थियों में 2,984 नामांकन, 2,907 रजिस्ट्रेशन

आवेदन करने वाले शेष बचे 1,404 विद्यार्थियों ने जल्द ही तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

विज्ञापन

– शेष बचे 1,404 विद्यार्थियों के लिये जल्द जारी होगी तीसरी मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन प्रक्रिया

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया एक दिसंबर से आरंभ की थी. जिसमें चयनित कुल 531 विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 6 दिसंबर तथा रजिस्ट्रेशन के लिये 8 दिसंबर तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. इधर उक्त सत्र में जारी अबतक के दो मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 4,091 विद्यार्थियों में जहां 2,984 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. वही अंतिम तिथि तक 2,907 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया. इधर अब उक्त सत्र के लिये आवेदन करने वाले शेष बचे 1,404 विद्यार्थियों ने जल्द ही तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

बता दें कि विश्वविद्यालय पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट में कुल 531 विद्यार्थियों का चयन किया गया था. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग तथा पीजी सेंटर में नामांकन और रजिस्ट्रेशन के लिये दस्तावेज सत्यापन कराने के लिये 1 से 6 दिसंबर तक का समय दिया गया था. जबकि 6 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन कराते हुये नामांकन शुल्क जमा करने वाले तथा रजिस्ट्रेशन के लिये दस्तावेज सत्यापन कराने वाले विद्यार्थियों को ही 8 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी.

आवेदन करने वाले शेष 1,404 विद्यार्थियों के लिये जारी होगी तीसरी मैरिट लिस्ट

विदित हो कि एमयू के 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के लिये पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर कुल 5,495 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें से अबतक जारी दो मैरिट लिस्ट में कुल 4,091 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इसमें कला संकाय में 4,334, विज्ञान संकाय में 1,024 तथा वाणिज्य संकाय के लिये 137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. जबकि उक्त सत्र में कुल 2,984 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 2,308, विज्ञान संकाय में 574 तथा वाणिज्य संकाय में 102 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. वहीं उक्त सत्र में कुल 2,907 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें कला संकाय में 2,264, विज्ञान संकाय में 543 तथा वाणिज्य संकाय में 100 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इधर अब उक्त सत्र में नामांकन को लेकर आवेदन करने वाले शेष 1,404 विद्यार्थियों के लिये तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसकी सूचना जल्द जारी की जायेगी. जिसके बाद उक्त सत्र में नामांकन के लिये ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन