Advertisement
मुंगेर में भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या
मुंगेर : भाजपा के जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष पंकज वर्मा की अज्ञात हमलावरों ने आज सुबह कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी. अनुमंडल अधिकारी(सदर) कुंदन कुमार ने बताया कि बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना अंतर्गत मकस्सपुर बाजार में वर्मा आज सुबह मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट […]
मुंगेर : भाजपा के जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष पंकज वर्मा की अज्ञात हमलावरों ने आज सुबह कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी. अनुमंडल अधिकारी(सदर) कुंदन कुमार ने बताया कि बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना अंतर्गत मकस्सपुर बाजार में वर्मा आज सुबह मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावारों द्वारा उन पर गोलीबारी की गयी, जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी मिली देवी मुंगेर की वार्ड पार्षद हैं. वर्मा की हत्या के विरोध में आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया.
कुंदन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पत्थराव किया गया और दो पुलिस वाहन तथा लखीसराय जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारी के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया. उन्होंने बताया कि हिंसा पर उतारु लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा अश्रु गैस के गोले दागे गए और वाहनों में लगी आग पर काबू पाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement