भाजपा के पंचायत व मंडल पदाधिकारी की बैठक तारापुर . तारापुर में शनिवार को प्रखंड भाजपा के सभी पंचायत अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंभु शरण चौधरी ने की. मुख्य अतिथि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय एवं जिला महामंत्री ओमप्रकाश ठाकुर ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया. प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि आगामी 4 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर जाकर टोलीबद्ध हर घर जाकर लोगों को सदस्य बनाने का काम करे. ताकि मोदी के सपने साकार हो सके. मौके पर ज्योति सक्सेना, शशिकांत पंडा, लक्ष्मी नारायण केशरी, डॉ बलदेव प्रसाद, महेंद्र मंडल मौजूद थे.
BREAKING NEWS
16.तारापुर की खबरें :-
भाजपा के पंचायत व मंडल पदाधिकारी की बैठक तारापुर . तारापुर में शनिवार को प्रखंड भाजपा के सभी पंचायत अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंभु शरण चौधरी ने की. मुख्य अतिथि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय एवं जिला महामंत्री ओमप्रकाश ठाकुर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement