स्नातक पार्ट-1 सब्सीडियरी के दूसरे दिन 15 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

110 परीक्षार्थियों में 95 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा पांच केंद्रों पर 13 नवंबर से अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा आरंभ कर दी गयी है. जिसके दूसरे दिन की परीक्षा गुरुवार को दो पालियों में ली गयी. इसमें कुल 110 परीक्षार्थियों में 95 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि दूसरे दिन प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के बॉटनी-1, कॉमर्स संकाय के प्रिसिपल ऑफ इकोनॉमिक्स-1 तथा कला संकाय के गांधी विचार-1 पेपर की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 101 परीक्षार्थियों में 88 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के साइकोलॉजी-1 पेपर की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 9 परीक्षार्थियों में 7 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब शुक्रवार को गुरु नानक जंयती अवकाश के बाद तीसरे दिन की परीक्षा शनिवार को होगी. जिसमें प्रथम पाली में कला संकाय के नॉन हिंदी-1 पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में विज्ञान/वाणिज्य संकाय के नॉन हिंदी-1 तथा कला संकाय के फिलॉस्फी-1 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन