थानों में हुई गुंडा परेड, पूछताछ के बाद दी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिले के कई थानों में गुंडा परेड करायी गयी. जुआ, शराब कारोबार, सरकारी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, मारपीट, फसाद करने वाले असामाजिक तत्वों को बुलाकर उनसे पूछताछ की गयी व असामाजिक और गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गयी. जमालपुर सहित कई थानों […]
विज्ञापन
मुंगेर : पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिले के कई थानों में गुंडा परेड करायी गयी. जुआ, शराब कारोबार, सरकारी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, मारपीट, फसाद करने वाले असामाजिक तत्वों को बुलाकर उनसे पूछताछ की गयी व असामाजिक और गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गयी. जमालपुर सहित कई थानों में खुद एसपी ने पहुंच कर गुंडा परेड का जायजा लिया.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इलाके में गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों की हरकतों पर निगरानी रखने के लिए गुंडा परेड का आयोजन किया गया. उन्होंने कई थानों का दौरा कर गुंडा परेड का जायजा लिया और असामाजिक तत्वों को अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी.
उन्होंने बताया कि इनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है. यदि गतिविधियों में सुधार होगा और किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलेगी तो ऐसे लोगों का नाम गुंडा सूची से बाहर दिया जायेगा.
यदि इनकी हरकतें इसी तरह जारी रही तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को समय-समय पर गुंडा परेड का आयोजन कर इलाके में सक्रिय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. एसपी ने बताया कि जिले के थानों में आयोजित गुंडा परेड में 503 व्यक्ति ने भाग लिया.
गुंडा पंजी में दर्ज लोगों का बरियारपुर थाना परिसर में गुंडा परेड कराया गया. उसकी हाजिरी भी ली गयी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि बरियारपुर थाने की गुंडा पंजी में दर्ज 104 लोगों की हाजिरी थाने में बुलाकर ली गयी, जो कामकाज के लिए अन्य राज्यों या अन्य जिलों में चले गये हैं उनकी हाजिरी नहीं हो सकी. मौके पर उपस्थित सभी लोगों को उन्होंने किसी भी प्रकार की अापराधिक व संदिग्ध गतिविधि में शामिल नहीं होने का सख्त हिदायत दी.
कहा कि बरियारपुर थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अापराधिक घटना व संदिग्ध गतिविधि की सूचना थाने को आपलोग दें. भविष्य में आपके अच्छे आचरण को देखते हुए गुंडा पंजी में दर्ज आपके नाम को हटा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










