मुंगेर में 29 बंदूकें, दो राइफलें 519 कारतूस व रिवॉल्वर जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 5:56 AM
मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने छापेमारी कर 29 दोनाली बंदूक, दो रेगुलर राइफल, 519 कारतूस एवं 1 बेवलीस्कॉट का रिवॉल्वर बरामद किया है. साथ ही भारी मात्रा में हथियार का उपकरण व अन्य समान भी जब्त किये गये हैं. इस मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के मुंगेर विधानसभा अध्यक्ष यतींद्रनाथ सिंह भवानी, टीपू सुल्तान, […]
मुंगेर : मुंगेर पुलिस ने छापेमारी कर 29 दोनाली बंदूक, दो रेगुलर राइफल, 519 कारतूस एवं 1 बेवलीस्कॉट का रिवॉल्वर बरामद किया है. साथ ही भारी मात्रा में हथियार का उपकरण व अन्य समान भी जब्त किये गये हैं.
इस मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के मुंगेर विधानसभा अध्यक्ष यतींद्रनाथ सिंह भवानी, टीपू सुल्तान, आर्म्स डीलर मनोज शर्मा सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. डीआइजी मनु महाराज ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने कुछ हथियार व कारतूस के साथ कई तस्करों व अपराधियों को गिरफ्तार किया था.
इसके बाद पुलिस लगातार हथियार तस्करों के खिलाफ वर्क आउट कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने कुछ तस्करों को गिरफ्तार किया. इनकी निशानदेही पर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर निवासी रवींद्र शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा के घर से अवैध हथियार का जखीरा बरामद किया गया.
इनमें 29 दोनाली बंदूक, दो राइफलों के साथ 519 कारतूस शामिल हैं. बताया जाता है कि मनोज शर्मा को मुंगेर बंदूक फैक्टरी से हथियार बनाने का लाइसेंस मिला हुआ था, जिसका लाइसेंस एक साल पहले रद्द कर दिया गया था. डीआइजी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अपराधियों एवं नक्सलियों से सांठ-गांठ कर हथियार की सप्लाइ करता है.
गिरफ्तार अपराधी एवं तस्करों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. डीआइजी ने कहा कि भवानी कुमार को एक लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. मौके पर एसपी गौरव मंगला, यातायात डीएसपी मनोज सिन्हा, कोतवाली इंसपेक्टर नीरज कुमार सहित विभिन्न थानों की पुलिस मौजूद थी.
डीआइजी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारचक निवासी मो कमरुद्दीन के पुत्र टीपू सुल्तान उर्फ मो शबीर हसन, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर चुआबाग निवासी अनिल मंडल के पुत्र किशन कुमार, मकससपुर निवासी रवींद्र शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा एवं वासुदेवपुर ओपी के दलहट्टा निवासी सह युवा कांग्रेस के मुंगेर विधानसभा अध्यक्ष यतींद्रनाथ उर्फ भवानी कुमार शामिल हैं.
गिरफ्तार चार तस्करों में मुंगेर विस क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी
बरामद हथियार
दोनाली बंदूक 29
रेगुलर राइफल 02
बेवलीस्कॉट रिवाॅल्वर 01
पिस्टल 01
7.65 एमएम कारतूस 234
.25 बोर का कारतूस 175
.22 बोर का कारतूस 10
(अन्य उपकरण भी शामिल हैं )
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










