बैंक से आ रही महिला से उचक्कों ने उड़ाये 50 हजार

Updated:
विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : मोटरसाइकिल सवार उचक्कों ने बुधवार को एक महिला से 50 हजार रुपये झपट्टा मार कर उड़ा लिये. पीड़ित महिला सिंहपुर गांव की रहने वाली दसरी देवी है, जो पीएनबी से पैसा निकाल कर अपने घर जा रही थी. पीड़िता ने हवेली खड़गपुर थाना में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. […]

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : मोटरसाइकिल सवार उचक्कों ने बुधवार को एक महिला से 50 हजार रुपये झपट्टा मार कर उड़ा लिये. पीड़ित महिला सिंहपुर गांव की रहने वाली दसरी देवी है, जो पीएनबी से पैसा निकाल कर अपने घर जा रही थी. पीड़िता ने हवेली खड़गपुर थाना में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
बताया जाता है कि सिंहपुर निवासी दरसी देवी ने मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 50 हजार रुपये निकाले. रुपये थैले में रख कर वह गांव की ही एक अन्य महिला के साथ घर वापस जा रही थी. जब वह गुरुद्वारा के समीप पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो उचक्कों ने महिला के पास बाइक को धीमा किया और झपट्टा मार कर थैला छीनते हुए फरार हो गया.
इस दौरान महिला ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन दोपहर का वक्त होने के कारण सड़क पर उसकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था. पीड़ित महिला ने हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की पड़ताल की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले का शीघ्र उद‍्भेदन कर लेगी और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन