ePaper

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन : निगम ने बांटे दो-दो डस्टबीन

Updated at : 06 Sep 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन : निगम ने बांटे दो-दो डस्टबीन

मुंगेर : नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर गुरुवार को वार्ड नंबर-4 के दलहट्टा दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक आम सभा आयोजित की गयी. जिसका उद‍्घाटन महापौर रूमा राज एवं नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर 15 घरों के लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत घरों […]

विज्ञापन

मुंगेर : नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर गुरुवार को वार्ड नंबर-4 के दलहट्टा दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक आम सभा आयोजित की गयी. जिसका उद‍्घाटन महापौर रूमा राज एवं नगर आयुक्त श्रीकांत शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर 15 घरों के लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत घरों में सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखने के लिये हरे एवं नीले रंग के दो-दो डस्टबीन वितरण किये गये.

महापौर रूमा राज ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नगर निगम द्वारा शहर को पूर्णत: कचरामुक्त करने के उद्देश्य से कई प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. जिसके लिये नगर निगम द्वारा सभी 45 वार्डों में प्रतिदिन सफाईकर्मियों द्वारा सूखे एवं गीले कचरों का अलग-अलग उठाव किया जा रहा है.
वहीं घरों से इन कचरों का उठाव अलग-अलग हो इसके लिये सभी वार्डों के प्रत्येक वैसे घर जो नगर निगम को नियमित टैक्स का भुगतान कर रहे हैं. उन्हें हरे एवं नीले रंग के दो डस्टबीन दिये जा रहे हैं. डस्टबीन वितरित करते हुए उन्होंने सभी वार्ड वासियों को इन डस्टबीन में अलग-अलग सूखे व गीले कचरों को रखने के बारे में जानकारी दी.
नगर आयुक्त ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में 1 से 15 नंबर तक के वार्डों के लिये कुल 10 हजार डस्टबीन की खरीदारी की गई है. जिसके लिये आज एक समारोह द्वारा इन डस्टबीन के वितरण का कार्य शुरू किया गया है. वहीं बांकी वार्डों में भी डस्टबीन को वितरण किया जायेगा.
समारोह में वार्ड संख्या- 4 के सुधाकर कुमार, शिवजी सिंह, बब्लू कुमार, बैधनाथ सिंह, इन्दु सिंह, राजेश कुमार, पुनम देवी, मुन्नी देवी सहित कुल 15 लोगों को डस्टबीन वितरित किया गया. मौके पर वार्ड संख्या-4 की वार्ड पार्षद अनिता साह, उपनगर आयुक्त दीनानाथ, सिटी मैनेजर दीपक कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन