ग्रामीणों ने सड़क पर धनरोपनी कर किया आक्रोश का इजहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2019 7:27 AM
विज्ञापन
जीतापुर : सदर प्रखंड अंतर्गत धुरगांव पंचायत के नरसिंह बाग में ग्रामीणों ने किया मुखिया व जनप्रतिनिधियों खिलाफ सड़क पर धनरोपनी कर आक्रोश व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में 2017 से लेकर जितने भी योजना मुखिया शम्भू साह व बिचौलिए के द्वारा किया गया है, उसकी जांच की जाय. पंचायत के वार्ड एक […]
विज्ञापन
जीतापुर : सदर प्रखंड अंतर्गत धुरगांव पंचायत के नरसिंह बाग में ग्रामीणों ने किया मुखिया व जनप्रतिनिधियों खिलाफ सड़क पर धनरोपनी कर आक्रोश व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में 2017 से लेकर जितने भी योजना मुखिया शम्भू साह व बिचौलिए के द्वारा किया गया है, उसकी जांच की जाय.
पंचायत के वार्ड एक नरसिंह बाग में कुछ भी विकास नहीं हुआ है. जितने भी प्रतिनिधि आये सब अपनो का ही विकास किया है. अभी यहां पर न सड़क पक्की है, न पंचायत भवन सुदृढ़ है.
जिसमें न बेंच है, न गोदरेज, न बिजली, न चारदीवारी है, अस्पताल है लेकिन डॉक्टर नहीं, शिक्षा की बदतर हालत है. सड़क के दोनों किनारे गाय व भैंस का मलमूत्र फैला रहता है. इससे आम आदमी में इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने कहा मुखिया पंचायत का अधिकतर सामान अपने घर पर रखते हैं.
प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम छंटने की धमकी लाभार्थी को देते हैं. साथ ही पंचायत में मनरेगा, वृद्धा पेंशन, आवास योजना, कन्या विवाह योजना, स्ट्रीट लाइट योजना में मुखिया ने अनियमितता की गयी है. ग्रामीणों ने योजनाओं की जांच डीएम से करने मांग की है.
मौके पर राजीब कुमत, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, सुशील, प्रदीप, पांडव, जनार्दन, जयप्रकाश, मिथुन कुमार, रोहन, राजेश, बनारसी, ऋषिदेव, मोहन, सोहन, लखन, प्रफुल्ल, सदानंद यादव आदि मौजूद थे.
सड़क को जमीन मालिक ने किया अवरुद्ध, लोगों ने किया प्रदर्शन
उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र के पिपड़ा करौती पंचायत स्थित मंडल टोला के सौ से अधिक परिवार पिछले कई वर्षों से गुजर बसर कर रहे हैं, जबकि गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क गुजरी है, लेकिन मंडल टोला जाने के लिए रास्ता अवरुद्ध हो जाने से उक्त मुहल्ले वालों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है.
मालूम हो कि उदाकिशुनगंज भाया खोकसी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क स्थित करौती से महज 500 मीटर तक मामला विवादित है. इसके कारण आजतक मंडल टोले वाले लोग सड़क से वंचित है. वहीं प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों के उदासीनता की वजह से उक्त मुहल्ले वासियों को सड़क नसीब न हो सका है.
गांव जाने को नहीं है सरकारी रास्ता
गांव जाने को अबतक सरकारी रास्ता नही रहने से कई बार विवाद और मारपीट की घटना घटित भी हो चूकी है. एक ओर जहां पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासन जाकर किसी तरह गांव वालों के लिए आने-जाने का रास्ता को शुरू करवाते है. वही जमीन मालिक द्वारा बार-बार रास्ते पर बॉस बल्ली से घेर कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया जाता है. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने उदाकिशुनगंज खोकसी मार्ग को जाम कर हो हंगामा किया.
लोगों ने बताया कि जमीन मालिक भीम यादव और प्रमोद यादव ने आगे बीच सड़क पर बांस बल्ली रख दिया. इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व डीसीएलआर को दी. सूचना पाकर डीसीएलआर ललित कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जिप सदस्य अमन कुमार यादव के पहल पर रास्ते से बांस बल्ली को हटाकर आवागमन चालू करवाया.
सड़क जाम कर रहे पिंकेश कुमार,मूसा यादव,प्रभास यादव, राजकिशोर मंडल,धर्मेंद्र यादव, निरंजन यादव, रानी देवी, आशा देवी, सीता देवी, नीलम देवी, पिंकी देवी, लुखो देवी, मिलन देवी, मंजू देवी, सुलेखा देवी, सन्नी कुमार, सचिन कुमार, कुणाल कुमार आदि ने बताया कि कई वर्ष पूर्व जमीन मालिक ने रास्ते के लिए छह फीट जमीन देने की बात हुई थी.
अन्य जमीन दाता द्वारा गांव तक जाने वाले इस रास्ते में पड़ने वाली जमीन को देकर अमल किया गया था. लेकिन शुक्रवार को बहाल किये गए सड़क को घेर लिया. जिसको लेकर ग्रामीणों ने करौती मुख्य मार्ग को बंद कर प्रदर्शन किया. मौजूद डीसीएलआर ललित कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को मंगलवार तक अनुमंडल कार्यालय उपस्थित होने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










