बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा चुराया, थाना में मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2019 6:32 AM

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी, शास्त्री चौक, मुर्गियाचक निवासी विमला देवी के घर लगे सीसीटीवी कैमरा को चोरों ने चुरा लिया. पीड़िता के बयान पर कोतवाली थाना में कांड संख्या 303/19 दर्ज किया गया. जिसमें मुहल्ले के ही एक व्यक्ति पर आशंका व्यक्त किया गया है. पीड़ित विमला देवी ने कहा कि जिस गली […]

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी, शास्त्री चौक, मुर्गियाचक निवासी विमला देवी के घर लगे सीसीटीवी कैमरा को चोरों ने चुरा लिया. पीड़िता के बयान पर कोतवाली थाना में कांड संख्या 303/19 दर्ज किया गया. जिसमें मुहल्ले के ही एक व्यक्ति पर आशंका व्यक्त किया गया है.

पीड़ित विमला देवी ने कहा कि जिस गली में उसका घर है उस गली में उचक्का एवं अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना लगा रहता है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया था. जिसे चोरों ने चुरा लिया. कैमरा में कैद फुटेज देखने से पता चला कि यह घटना अहले सुबह की है. जब फुटेज को परिचितों को दिखाया गया तो पता चला कि मुहल्ला का मो औरंगजेब के साथ दो अन्य अज्ञात व्यक्ति जो अपने चेहरे को कपड़े से ढक रहा है.
इन्हीं लोगों ने सीसीटीवी कैमरा की चोरी को अंजाम दिया. इससे पूर्व भी 7 अप्रैल 2019 को पांच-छह लोगों ने मिलकर कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया था. स्थानीय लोगों ने कहा कि अपराधी कैमरे की नजर से बचने के लिए उसे बार-बार क्षतिग्रस्त कर देता है. पुलिस को इस दिशा में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन