तीन माह पूर्व जीआरपी के एएसआइ की हुई थी पिटाई
Updated at : 17 Jul 2019 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : तीन माह पूर्व भी अपराधियों ने मुंगेर रेलवे स्टेशन पर तैनात एएसआई गणेश राम को पीट-पीट कर घायल कर दिया था. गणेश राम ने बताया कि स्टेशन पर गांजा पीने वाले एवं कुछ लफंगा जुटता है. वे अपनी ड्यूटी के दौरान उन लोगों को भगाता था. तीन माह पूर्व जब वह प्लेटफॉर्म पर […]
विज्ञापन
मुंगेर : तीन माह पूर्व भी अपराधियों ने मुंगेर रेलवे स्टेशन पर तैनात एएसआई गणेश राम को पीट-पीट कर घायल कर दिया था. गणेश राम ने बताया कि स्टेशन पर गांजा पीने वाले एवं कुछ लफंगा जुटता है.
वे अपनी ड्यूटी के दौरान उन लोगों को भगाता था. तीन माह पूर्व जब वह प्लेटफॉर्म पर रात्रि में निरीक्षण करने पहुंचे तो कुछ लोगों को देख कर उसे भगाने लगे. मैं उस समय अकेला था.
मुझे अकेला देख कर अपराधियों ने मुझ पर हमला कर दिया. जिसमें मैं घायल भी हो गया था. बताया जाता है कि एएसआइ के बयान पर जीआरपी जमालपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था और जीआरपी पुलिस ने एएसआि पर हमला करने के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार भी किया था. बावजूद इसके रेल प्रशासन ने स्टेशन की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया और सोमवार को अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




