ePaper

दो महीने के भीतर सदर अस्पताल में आरंभ हो जायेगा सीटी स्कैन सेवा

Updated at : 10 Jul 2019 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
दो महीने के भीतर सदर अस्पताल में आरंभ हो जायेगा सीटी स्कैन सेवा

मुंगेर : मुंगेरवासियों को अब सीटी स्कैन के लिए भागलपुर या पटना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. अब मरीजों को इसकी सुविधा सदर अस्पताल में ही उपलब्ध हो जायेगी. मंगलवार को विप्रो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिंदो कुमार दास, इंजीनियर कुमार राणा तथा जेई के प्रतिनिधि शशि मिश्रा ने सदर अस्पताल में स्थलीय निरीक्षण किया. […]

विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेरवासियों को अब सीटी स्कैन के लिए भागलपुर या पटना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. अब मरीजों को इसकी सुविधा सदर अस्पताल में ही उपलब्ध हो जायेगी. मंगलवार को विप्रो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिंदो कुमार दास, इंजीनियर कुमार राणा तथा जेई के प्रतिनिधि शशि मिश्रा ने सदर अस्पताल में स्थलीय निरीक्षण किया. जिसके बाद बताया गया कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तथा अस्पताल द्वारा सहयोगात्मक रवैया रहा तो हर हाल में अगले दो महीने के भीतर सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सेवा आरंभ हो जायेगी.
डीपीएम मो. नसीम तथा अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन ने विप्रो कंपनी के तीन सदस्यीय टीम को सदर अस्पताल के आईसुलेशन वार्ड को सीटी स्कैन के लिए लिए प्रस्तावित किया. जिसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सीटी स्कैन के लिए यह कमरा पर्याप्त है.
इसमें थोड़ी मरम्मत की आवश्यकता है. इसके अलावे उन्होंने अस्पताल प्रबंधक से कहा कि आईसुलेशन वार्ड के सामने में आने-जाने का रास्ता तथा एंबुलेंस खड़ी होने का जगह बनानी होगी. ताकि सीटी स्कैन के लिए पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े.
वहीं इंजीनियर कुमार राणा ने बताया कि विप्रो को बिहार में कुल 12 जिले में सीटी स्कैन सेवा स्थापित करने की जिम्मेदारी मिली है. जिसमें सबसे पहली प्राथमिकता मुंगेर को देते हुए यहां पर ही कार्य आरंभ किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जगह का चयन हो गया है, इसकी रिपोर्ट बीएमएसआईसीएल को दी जायेगी, जिसके बाद एमओयू साइन होने के बाद कार्य आरंभ हो जायेगा. अधिक से अधिक दो महीने के भीतर सदर अस्पताल में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलनी आरंभ हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन