तारापुर : जिंदगी की जंग हार गयीं पूर्व विधायक नीता चौधरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंगेर/तारापुर : तारापुर विधानसभा से जदयू की पूर्व विधायक नीता चौधरी अंतत: जिंदगी की जंग हार गयीं. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. सुबह 10.30 बजे आधिकारिक तौर पर उनके निधन की घोषणा की गयी. विदित हो कि 27 मई की रात तारापुर के कमरगामा स्थित आवास पर […]

विज्ञापन
मुंगेर/तारापुर : तारापुर विधानसभा से जदयू की पूर्व विधायक नीता चौधरी अंतत: जिंदगी की जंग हार गयीं. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. सुबह 10.30 बजे आधिकारिक तौर पर उनके निधन की घोषणा की गयी. विदित हो कि 27 मई की रात तारापुर के कमरगामा स्थित आवास पर रसोई गैस रिसाव के कारण आग लगने से वे बुरी तरह जल गयी थीं.
उन्हें पीएमसीएच से गंभीर स्थिति में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया था. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार के अहले सुबह तक उनका पार्थिव शरीर कमरगामा गांव स्थित आवास पर आने की संभावना है और सोमवार को ही सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन