हवेली खड़गपुर में एसएसबी ने दो शक्तिशाली केन बम किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : हवेली खड़गपुर में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में नक्सलियों द्वारा बम विस्फोट कर दहलाने की कोशिश एसएसबी ने नाकाम कर दिया. गश्ती के दौरान एसएसबी के जवानों ने करमनतरी गांव से दो शक्तिशाली केन बम बरामद किया. एक बम 10 किलो और दूसरा बम 5 किलो का था. बताया […]

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : हवेली खड़गपुर में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में नक्सलियों द्वारा बम विस्फोट कर दहलाने की कोशिश एसएसबी ने नाकाम कर दिया. गश्ती के दौरान एसएसबी के जवानों ने करमनतरी गांव से दो शक्तिशाली केन बम बरामद किया. एक बम 10 किलो और दूसरा बम 5 किलो का था. बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस और चौकन्ना है. खास कर नक्सल प्रभावित इलाके में विशेष चौकसी बरती जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसी क्रम में में एसएसबी और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नक्सल प्रभावित पहाड़ और जंगल से सटे इलाकों में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा था. इसी दौरान टीम करमनतरी गांव के समीप पहुंचा. जहां हैंड मेटल डिटेक्टर के इंडिकेशन पर पुलिस ने दो शक्तिशाली बम बरामद किया. एक केन बम का 10 किलो एवं एक केन बम का वजन 5 किलो था. जिसे जंगल में ही डिफ्यूज किया कर दिया गया.
जंगल में छिपा कर रखे केन बम की चपेट में अगर गश्ती टीम आती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. जानकार बताते हैं कि ऐन वक्त पर गश्ती टीम के जवानों की नजर इन शक्तिशाली बमों पर पड़ गई और इसे तुरंत कब्जे में लेकर डिफ्यूज कर दिया गया. अभियान में एएसपी अभियान राणा नवीन, डीएसपी पोलस्त कुमार, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसबी के पदाधिकारी जवान, एसटीएफ व जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन