मुंगेर में एक और एके-47 बरामद, तीन गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : पुलिस ने एक और एके-47 बरामद की है. साथ ही एके-47 की चार मैगजीन, एक मास्केट, एक पिस्टल, कारतूस व हथियार खरीदने के लिए लाये गये 50 हजार भी बरामद किये गये हैं. इस मामले में पुरबसराय कमेला रोड निवासी नगर निगम की वार्ड पार्षद फातमा खानम के पुत्र तौसिफ इमाम उर्फ मो. […]
विज्ञापन
मुंगेर : पुलिस ने एक और एके-47 बरामद की है. साथ ही एके-47 की चार मैगजीन, एक मास्केट, एक पिस्टल, कारतूस व हथियार खरीदने के लिए लाये गये 50 हजार भी बरामद किये गये हैं. इस मामले में पुरबसराय कमेला रोड निवासी नगर निगम की वार्ड पार्षद फातमा खानम के पुत्र तौसिफ इमाम उर्फ मो. रिजबी, मो. इरसाद अहमद व बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सबदलपुर निवासी सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
वहीं, दो व्यक्ति फरार हो गये. एक और एके-47 बरामद होने के साथ इनकी संख्या 21 से बढ़ कर 22 हो गयी है. एसपी गौरव मंगला ने बताया कि 29 अगस्त को तीन एके-47 के साथ जमालपुर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. इमरान को गिरफ्तार किया था. इमरान ने कई एके-47 को रिश्तेदार के माध्यम से छिपा कर रखा था. इसे उसके रिश्तेदार बेगूसराय, खगड़िया के अपराधियों ��वं नक्सलियों के हाथों बेच रहा है. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हथियार लेकर कुछ लोग मुंगेर रेलवे स्टेशन की ओर ट्रेन पकड़ने जा रहा है. इसी सूचना पर एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी. स्टेशन के सामने सड़क पर कुछ लोगों को रोका गया. इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.
युवा राजद का जिलाध्यक्ष रह चुका है गिरफ्तार तौसिफ
एके 47 से गिरफ्तार वार्ड पार्षद फातमा खानम का पुत्र तौसिफ इमाम उर्फ मो रिजवी युवा राजद के जिलाध्यक्ष भी रह चुका है. इसकी पहचान जमालपुर में पहली बार तीन एके-47 के साथ मो. इमरान से पूछताछ के आधार पर की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










