रेलकर्मियों को दिया गया सेवांत लाभ का लेखा-जोखा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
ऑन डेट पेमेंट पर 8 करोड़ 12 लाख से अधिक राशि का मिला लेखा-जोखा जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर से जून महीने में कुल 29 रेलकर्मी सामान्य रूप से सेवानिवृत्त हो गये. उनके अलावा सात मृतक कर्मचारियों के परिजनों को सोमवार को ऑन डेट पेमेंट के अवसर पर उन्हें सेवांत लाभ का लेखा-जोखा प्रदान […]
विज्ञापन
ऑन डेट पेमेंट पर 8 करोड़ 12 लाख से अधिक राशि का मिला लेखा-जोखा
आपके शहर में
विज्ञापन
जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर से जून महीने में कुल 29 रेलकर्मी सामान्य रूप से सेवानिवृत्त हो गये. उनके अलावा सात मृतक कर्मचारियों के परिजनों को सोमवार को ऑन डेट पेमेंट के अवसर पर उन्हें सेवांत लाभ का लेखा-जोखा प्रदान किया गया. इसके लिए कंबाइंड बिल्डिंग स्थित सभागार में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया. जहां मुख्य कारखाना प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय ने व्यक्तिगत रूप से अवकाश ग्रहण करने वाले रेलकर्मियों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर उनके सेवांत लाभ का लेखा-जोखा सौंपा. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा. जिसके लिए रेलवे द्वारा सेवांत लाभ के मौके पर उन्हें एक बड़ी राशि प्रदान की जा रही है.
जिससे निश्चित रूप से समझ बूझ के साथ उपयोग किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यदि रिटायरमेंट के बाद भी सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है. तो इसके लिए रेल इंजन कारखाना में सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के सहायतार्थ सेल की स्थापना की गई है. कार्यक्रम का संचालन सहायक कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने किया. जबकि मौके पर कारखाना कार्मिक अधिकारी गुना धर्म मंडल, उप मुख्य लेखा अधिकारी पीके राव सहायक,
कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार दीक्षित, मुख्य कार्यालय अधीक्षक निपटारा अरविंद कुमार, कल्याण निरीक्षक भोला सिंह, प्रवीण कुमार पाठक, संजय कुमार झा, प्रह्लाद राऊत, उमाशंकर सिंह तथा सुमन कुमार मंडल उपस्थित थे. अवकाश ग्रहण करने वालों में केंद्रीय अभिलेख के आदेशपाल बुटनी उरांव, दशरथ प्रसाद, शमीम अहमद, विभाष चंद्र झा और अनिल कुमार मंडल मुख्य रूप से शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन