मरीज मित्र कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने किया अस्पताल का निरीक्षण, दिये निर्देश

मुंगेर : सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को अस्पताल प्रशासन द्वारा तभी तक नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जब तक मरीज के पुर्जे पर चिकित्सक द्वारा रेफर या डिस्चार्ज नहीं लिख दिया जाता है़ किंतु अब ऐसा नहीं होगा, अब रेफर होने के बाद भी जब तक मरीज वार्ड में […]
मुंगेर : सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को अस्पताल प्रशासन द्वारा तभी तक नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जब तक मरीज के पुर्जे पर चिकित्सक द्वारा रेफर या डिस्चार्ज नहीं लिख दिया जाता है़ किंतु अब ऐसा नहीं होगा, अब रेफर होने के बाद भी जब तक मरीज वार्ड में रहेगा, तब तक उसे नाश्ता व भोजन की सुविधा से वंचित नहीं किया जायेगा़ गुरुवार को मरीज मित्र कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां एक मरीज ने उनसे यह शिकायत किया कि उन्हें रेफर कर दिये जाने के कारण नाश्ता नहीं दिया गया. जिसके बाद जिलाधिकारी ने यह आदेश दिया कि रेफर करने के बाद भी जब तक मरीज वार्ड में है, तब तक उसे नाश्ता व भोजन दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










