नाव पलटी, दो महिलाओं की गयी जान

हवेली खड़गपुर : खड़गपुर झील में मंगलवार की देर शाम तेज आंधी की चपेट में आकर नाव पलट गयी. डूबने से जहां दो महिलाअों की मौत हो गयी. वहीं दस से अधिक लोगों ने लकड़ी के सहारे अपनी जान बचायी. हादसा उस समय हुआ जब जंगल से जंगली पत्ता व लकड़ी लेकर ग्रामीण नाव से […]
हवेली खड़गपुर : खड़गपुर झील में मंगलवार की देर शाम तेज आंधी की चपेट में आकर नाव पलट गयी. डूबने से जहां दो महिलाअों की मौत हो गयी. वहीं दस से अधिक लोगों ने लकड़ी के सहारे अपनी जान बचायी. हादसा उस समय हुआ जब जंगल से जंगली पत्ता व लकड़ी लेकर ग्रामीण नाव से खड़गपुर झील पार कर रहे थे.
बुधवार की सुबह दोनों महिलाओं का शव झील से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वनवर्षा गांव के दर्जन भर महिला-पुरुष अन्य दिनों की भांति लकड़ी व पत्ता लाने झील पार कर जंगल गये थे. लकड़ी व पत्ता काट कर उसे नाव पर लादा और सिंधुहारनी बघेल घाट से खड़गपुर झील पार करने के लिए निकले. मौसम खराब था. नाव कुछ ही दूर बढ़ी कि तेज आंधी आ गयी. यात्रियों को ले जा रही नाव ने झील में जल समाधि ले ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










