बिहार में 124 किमी फोरलेन का रास्ता साफ, दुर्गापूजा के बाद दौड़ेंगी गाड़ियां, 85% काम पूरा

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर-भागलपुर फोरलेन जल्द शुरू होने की उम्मीद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Munger Bhagalpur Four Lane Highway: बिहार के मुंगेर और भागलपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. लंबे समय से बन रहे 124 किलोमीटर लंबे फोरलेन पर अब गाड़ियां दौड़ने के लिए तैयार हैं. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो इस बार दुर्गापूजा के तुरंत बाद लोग इस नई चमचमाती सड़क पर सफर कर सकेंगे.

विज्ञापन

Munger Bhagalpur Four Lane Highway: मुंगेर-मिर्जाचौकी के बीच बन रहा 124 किलोमीटर लंबा फोरलेन अब तैयार होने के करीब पहुंच गया है. पहले चरण में मुंगेर से भागलपुर के बीच बने हिस्से पर दुर्गापूजा के बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जुलाई में ही इस हिस्से को शुरू करने का निर्देश दिया था. हालांकि, निर्माण की धीमी रफ्तार और कुछ जगह काम बाकी रहने के कारण उस समय परिचालन शुरू नहीं हो सका.

विज्ञापन

85 फीसदी काम पूरा

परियोजना का करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. अब बचे हुए हिस्सों को जल्द तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है. मुंगेर के पाटम के पास फोरलेन के रास्ते में आने वाले हाईटेंशन बिजली के तीन टावरों को दूसरी जगह ले जाने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है.

एनएचएआई के परियोजना निदेशक मनीष कुमार के मुताबिक, बिजली विभाग से शटडाउन लेकर टावर शिफ्टिंग शुरू की गई है. इसे पूरा करने में करीब पांच से छह दिन लगने की संभावना है. टावर हटने के बाद इस हिस्से में सड़क का बाकी काम तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा.

विक्रमशिला सेतु पर कम होगा दबाव

मुंगेर-भागलपुर फोरलेन शुरू होने का असर विक्रमशिला सेतु और श्रीकृष्ण सेतु पर भी पड़ने की उम्मीद है. मई से विक्रमशिला सेतु पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है. इसके बाद मुंगेर-बरियारपुर एनएच-80 और श्रीकृष्ण सेतु की ओर बड़े वाहनों का दबाव बढ़ गया है.

रोज 5 से 5.5 हजार अतिरिक्त वाहन

भागलपुर आने-जाने वाले बड़े वाहन बरियारपुर के रास्ते श्रीकृष्ण सेतु पहुंच रहे हैं. इसी वजह से इस रास्ते पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है. विक्रमशिला सेतु बंद होने के कारण रोज करीब 5 हजार से 5.5 हजार अतिरिक्त वाहन श्रीकृष्ण सेतु से होकर उत्तर बिहार, पटना, कोसी और सीमांचल की ओर जा रहे हैं.

दो लेन वाले हिस्से में जाम की परेशानी

बरियारपुर तीन बटिया से करीब 700 मीटर आगे निर्माणाधीन फोरलेन के हिस्से में भी फिलहाल वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है. यह हिस्सा सीमित दो लेन का है. वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन रही है.

मुंगेर-भागलपुर फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद बड़े वाहनों को बेहतर वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा. इससे मुंगेर और भागलपुर के बीच जाम कम होने की उम्मीद है. साथ ही श्रीकृष्ण सेतु और उससे जुड़े रास्तों पर भी वाहनों का दबाव घट सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन जगहों पर अभी बाकी है काम

मुंगेर के शुरुआती हिस्से में करीब दो किलोमीटर सड़क का काम बाकी है. बरियारपुर में लगभग 150 मीटर और पाटम के पास करीब 700 मीटर सड़क तैयार होनी है. इसके अलावा तेलिया तालाब के पास बन रहे ओवरब्रिज का काम भी अंतिम चरण में है. इसे करीब एक महीने में पूरा करने की संभावना है.

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक काम पूरा करने का लक्ष्य

बचे हुए निर्माण कार्य को अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद दुर्गापूजा के बाद मुंगेर-भागलपुर के बीच फोरलेन पर वाहनों का परिचालन शुरू होने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  Watch Video: जिस अविनाश ने तेज प्रताप पर लगाया था आरोप, अब उसकी पिटाई का वीडियो वायरल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन