बिहार: दोस्त की शादी में आया तो दुल्हन की सहेली पर आया दिल, जानिए मुंबई के लड़के के साथ फिर क्या हुआ…

Updated:
विज्ञापन

अपनी दोस्त की शादी में बिहार के भागलपुर जिले आए मुंबई के रहने वाले एक युवक को एक लड़की पसंद आ गयी. दुल्हन की सहेली को उसने अपने प्यार का इजहार तब कर दिया जब दुल्हन को विदा कराकर उसका दोस्त जा रहा था. जानिए उसके बाद क्या हुआ फैसला..

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर के जिला व्यवहार न्यायालय स्थित मैरिज ब्यूरो में शुक्रवार को एक शादी हुई. लड़का मुंबई का रहने वाला था, और लड़की भागलपुर के लालूचक भट्ठा इलाके की. कुछ दिन पहले ही दोस्त की शादी में भागलपुर पहुंचा मुंबई के ठाणे के रहनेवाला देवीलाल को दुल्हन की सहेली खुशबू सिंह दिखी. बातचीत हुई और प्यार हो गया. सुबह जब विदाई की घड़ी आयी तो देवीलाल ने अपने प्यार का इजहार खुशबू से कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुल्हन की सहेली को किया प्रोपोज तो बन गयी बात..

लड़के ने खुशबू से शादी करने की बात पूछी. खुशबू ने मां और पिता पर इस बात का निर्णय छोड़ देवीलाल को उनसे बात करने को कहा. देवीलाल ने भी देर नहीं की. खुद के बारे में बताते हुए देवीलाल ने खुशबू की मां से बात की. देवीलाल के बारे में उसके दुल्हा बने साथी से उसकी पूरी जानकारी ली गयी. लड़का पंसद आया और शादी के लिए सभी राजी हो गये. इसके बाद देवीलाल ने कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन दिया.

कोर्ट परिसर में रचायी शादी

देवीलाल दी गयी तिथि के अनुसार भागलपुर पहुंचा. शुक्रवार को उन्होंने भागलपुर कोर्ट परिसर स्थित मैरिज ब्यूरो पहुंच शादी रचायी. शादी के बाद एक दूसरे को वरमाला पहना कर दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक दूसरे मिठाई खिलायी. कचहरी चौक स्थित हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेने को पहुंचे.

Also Read: बिहार का मौसम फिर बदलेगा, आज इन जिलों में होगी आंधी व बारिश तो गर्मी बढ़ने को लेकर भी आयी बड़ी जानकारी…
देवीलाल की हो गयी शादी..

देवीलाल ने बताया कि दोस्त की शादी में ही लड़की उसे पसंद आ गयी थी. जिसके बाद उसने लड़की और उनकी मां से बात की. सभी के रजामंदी के बाद ही उसने शादी करने का फैसला किया. इधर खुशबू ने बताया कि वह इस शादी से काफी खुश है. उन्होंने साथ जीने मरने की कमसें खायी है. हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ देने का भी वादा किया है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन