ननिहाल से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन

ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग के परतापुर शिव मंदिर के पास स्कॉर्पियो व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

चिरैया (पूचं).ढाका-मोतिहारी मुख्य मार्ग के परतापुर शिव मंदिर के पास स्कॉर्पियो व बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है. घटना सोमवार की देर रात की है. मृतक की पहचान अवनीश कुमार (22) शिकारगंज थाना क्षेत्र के रूपहरा गांव निवासी संजय यादव के पुत्र के रूप में हुई है. घटना के समय वह चिरैया के राघोपुर स्थित अपने नाना के घर से वापस लौट रहा था. इसी क्रम में उक्त मंदिर के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना के बाद भाग रहे स्कॉर्पियो को चिरैया पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया है. वही शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा

घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.मृतक चार भाई -बहन में सबसे बड़ा था. करीब पांच साल पूर्व छत से गिर कर उसके मां की मौत हो गई थी. तब से संजय ही अपने परिवार का देखभाल कर रहा था. उसकी मौत के बाद से परिजनों की स्थिति बिगड़ गई है. भाई, बहन और पिता पर बार-बार बेहोशी का दौरा पड़ रहा है. मृतक अविवाहित था. अगले वर्ष उसकी शादी होने वाली थी. थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर चिरैया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव व राजद नेता अच्छेलाल यादव ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन