मोतिहारी: बकरी चराने गए लोगों की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप, सुनसान रास्ते में मिला युवती का शव

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद भीड़

मोतिहारी के चकिया क्षेत्र में एक सुनसान रास्ते में नवयुवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

विज्ञापन

Motihari News: चकिया. नगर परिषद क्षेत्र के मन चौक से बरमदिया जाने वाले रास्ते में रैक प्वाइंट के पास रविवार को एक नवयुवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बकरी चराने गए लोगों की नजर पड़ी तो मिली जानकारी

बताया जाता है कि रविवार अपराह्न कुछ लोग बकरी चराने के लिए उक्त इलाके में गए थे. इसी दौरान उनकी नजर युवती के शव पर पड़ी. शव देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

Chakia News: स्थानीय लोगों ने युवती को पहले भी देखा था

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी. लोगों का कहना है कि युवती को इससे पहले भी क्षेत्र में इधर-उधर घूमते हुए कई बार देखा गया था. हालांकि, उसकी पहचान और उसके बारे में विस्तृत जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है.

हत्या और जबरदस्ती की आशंका जता रहे लोग

युवती का शव सुनसान इलाके में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. लोगों का कहना है कि संभव है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया हो. कुछ लोगों ने युवती के साथ किसी तरह की जबरदस्ती किए जाने की भी आशंका जताई है. हालांकि, इन आशंकाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है.

शाम के बाद सुनसान हो जाता है इलाका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनास्थल वाला इलाका शाम ढलने के बाद काफी सुनसान हो जाता है. यहां लोगों की आवाजाही भी न के बराबर रहती है. इसी वजह से शव मिलने के बाद घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: चंपारण के किसान संघर्ष की जीवंत कड़ी टूट गयी, 120 वर्षीय अमर राय ने ली अंतिम सांस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन