स्कॉर्पियो सीखे रहे युवक ने दो को रौंदा, दादा का मौत, पोता घायल

Updated:
विज्ञापन

बरात निकलने के दौरान स्कॉर्पियो सीखे रहे एक युवक ने दादा व पोता को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही दादा का मौत हो गयी

विज्ञापन

बंजरिया. थाना क्षेत्र के अजगरी चूड़ीहरवा टोला गांव में बरात निकलने के दौरान स्कॉर्पियो सीखे रहे एक युवक ने दादा व पोता को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही दादा का मौत हो गयी, जबकि पोता का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद स्कार्पियो सीख रहे युवक व चालक घटनास्थल पर गाड़ी छोड़ भाग गये. मृतक का पहचान थाना क्षेत्र के अजगरी चूड़ीहरवा टोला निवासी 55 वर्षीय महंगू मियां के रूप में हुई. जबकि घायल बच्चा मृतक का दो वर्षीय पोता मो. अली है. घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने चैलाहां – जटवा मुख्य मार्ग को जाम कर नाराजगी जतायी. साथ ही स्कॉर्पियो व गाड़ी सीख रहे युवक के पिता शेख मुमताज को पकड़ कर जमकर धुनाई की. घटना की सूचना मिलते ही बंजरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शेख मुमताज को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ग्रामीणों के पिटाई से जख्मी ग्रामीण शेख मुमताज का इलाज पुलिस की मौजूदगी में चल रहा है.चूड़ीहरवा टोला निवासी शेख जब्बार के पुत्र का बरात खैरवा जाने के लिए निकल रही थी, इसी दौरान स्थानीय शेख मुमताज का पुत्र स्काॅर्पियो चालक से चाबी लेकर गाड़ी चलाने लगा और दरवाजे पर बैठ महंगू मियां अपने दो वर्षीय पोता मो. अली को खेला रहे थे. इसी दौरान स्कार्पियो सीख रहे युवक ने दादा व पोता को रौंद दिया. जिसमें दादा का घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पोता का इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन