मुंबई में खिजिरपुरा के युवक की संदिग्ध मौत

Published by : SATENDRA PRASAD SAT Updated At : 29 Jan 2026 9:56 PM

विज्ञापन

केसरिया प्रखंड अंतर्गत खिजिरपुरा गांव निवासी रंजीत कुमार गुप्ता की मुंबई में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

केसरिया. प्रखंड अंतर्गत खिजिरपुरा गांव निवासी रंजीत कुमार गुप्ता की मुंबई में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. रंजीत मुंबई के फिल्मी जगत में बतौर डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी कार्य कर रहे थे और अपने हुनर के दम पर लगातार आगे बढ़ रहे थे. उनकी असामयिक और रहस्यमय मौत ने न सिर्फ परिवार, बल्कि गांव, प्रखंड और जिले के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है. परिजनों के अनुसार बीते 5 जनवरी को रंजीत की तबीयत अचानक खराब होने की सूचना मिली. मुंबई में उनके साथ रह रहे युवक सोनू शर्मा (निवासी उत्तर प्रदेश) ने फोन पर बताया कि रंजीत को ब्रेन हेमरेज हुआ है और उन्हें सुराना हॉस्पिटल, मुंबई में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आनन-फानन में दो परिजन मुंबई के लिए रवाना हुये. मुंबई पहुंचने पर परिजनों को बताया गया कि रंजीत की हालत गंभीर है. करीब 18 दिनों तक अस्पताल में इलाज चला. इस दौरान डॉक्टरों द्वारा ब्रेन सर्जरी भी की गई, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. इलाज के अठारहवें दिन रंजीत कुमार गुप्ता ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने रंजीत की मौत को संदेहास्पद बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

फिल्मी दुनिया में थी रंजीत की अच्छी पहचान

इधर जैसे ही रंजीत की मौत की खबर खिजिरपुरा गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया. घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत पढ़ाई में मेधावी और स्वभाव से मिलनसार थे. उन्होंने छोटे से गांव से निकलकर मुंबई जैसे बड़े शहर में फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी और कई हिंदी फिल्मी सितारों की वीडियोग्राफी कर चुके थे.

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन