दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के श्रीपुर खास में दशहरा के अवसर पर बाबा उमेश्वर नाथ दुर्गा पूजा समिति श्रीपुर खास के तत्वावधान में एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

घोड़ासहन. प्रखंड के श्रीपुर खास में दशहरा के अवसर पर बाबा उमेश्वर नाथ दुर्गा पूजा समिति श्रीपुर खास के तत्वावधान में एक दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश के अलग अलग जगहों से आये पहलवानों ने भाग लिया. दंगल का उद्घाटन पूर्व विधायक फैसल रहमान, लक्ष्मीनारायण यादव, कोऑपरेटिव बैंक के जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, अभिजीत सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि भोला यादव व पूर्व प्रमुख नागेंद्र सिंह यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर अभिजीत सिंह ने कहा कि दंगल की परंपरा हमारे देश सदियों से चली आ रही हैं. हमारे समाज में पहलवानी से शरीर स्वस्थ होता है इस दौरान विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया. मौके पर समाजसेवी नागेश्वर प्रसाद, महंथ विनोद कुमार दास, बिनोद यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन