लोन दिलवाने के नाम पर 89 महिलाओं से की करीब नौ लाख की ठगी

Updated:
विज्ञापन

पूर्वी चम्पारण के चार प्रखंड के करीब 89 महिलाओ से एक बदमाश ने लगभग नौ लाख रूपये ठग लिया.

विज्ञापन

मोतिहारी . पूर्वी चम्पारण के चार प्रखंड के करीब 89 महिलाओ से एक बदमाश ने लगभग नौ लाख रूपये ठग लिया. उसने गांव-गांव में घूम लोन दिलवाने के झांसा देकर महिलाओं का पहले फिनो बैंक का मर्चेंट आइडी बनाया, उसके बाद महिलाओं से दस-दस हजार रूपये वसूल लिया. शक होने पर महिलाओं ने उसकी खोजबीन शुरू तो कार्यालय में ताला लगा व मोबाइल बंद कर बदमाश फरार हो गया.शुक्रवार को दर्जन भर महिलाएं शिकायत करने मुफस्सिल थाना पहुंची. महिलाओं ने बताया कि बदमाश ने पताही बेला गांव के 40,गोढवा अगरवा के 20, पताही बाराशंकर के 14, पकड़ीदयाल के दस व कोटवा पट्टी जसौली के पांच महिलाओं से लगभग नौ लाख रूपये की ठगी की है. उसने अपना कार्यालय पचपकड़ी हनुमान मंदिर के पास खोला था. शुक्रवार को महिलाएं उसके कार्यालय में पहुंची तो ताला बंद था. उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ था. जबकि उसने शुक्रवार को घर-घर आकर पैसा वापस करने का वादा किया था. ठगी की शिकार रिंकी कुमारी ने बताया कि वह आठ-दस महिलाओं के साथ अपने दरवाजे पर बैठी थी. इस बीच संदीप कुमार नामक व्यक्ति ने दरवाजे पर पहुंच लोन दिलवाने का झांसा दिया. उसने फिनो बैंक का मर्चेंट आईडी बनाया. आईडी से खाता खोल लेनदेन कराया. उसके बाद पैसा लेकर फरार हो गया. उसने बदमाश संदीप का मोबाइल नम्बर व गाड़ी नम्बर भी पुलिस को दिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन