वक्फ संपत्तियों का औकाफ कमेटी ने लिया जायजा, ईदगाह के लिए जमीन देने का दिया भरोसा
ग्रामीणों के साथ सुगौली मस्जिद में बैठक करते जिला सदर | Prabhat Khabar Network
पूर्वी चंपारण जिले में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर जिला औकाफ कमेटी ने सुगौली क्षेत्र का दौरा किया. ग्रामीणों की मांग पर ईदगाह के लिए जमीन देने का आश्वासन दिया गया.
Motihari Waqf News: पूर्वी चंपारण जिले में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की सुरक्षा और उनके सही रख-रखाव को लेकर जिला औकाफ कमेटी गंभीर नजर आ रही है. इसी कड़ी में जिला सदर सैयद मोबीन अहमद ने सुगौली क्षेत्र का विशेष दौरा किया. इस दौरान उन्होंने इलाके में मौजूद वक्फ की तमाम संपत्तियों का बारीकी से जायजा लिया और उनकी वर्तमान स्थिति की समीक्षा की.
ग्रामीणों की मांग पर ईदगाह के लिए जमीन देने का आश्वासन
दौरे के दौरान बंगरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला सदर से मुलाकात कर खाली पड़ी वक्फ भूमि को ईदगाह के निर्माण या विस्तार के लिए देने की मांग रखी. जनता की जरूरत का सम्मान करते हुए जिला सदर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि नियमानुसार कार्रवाई कर खाली जमीन ईदगाह के लिए उपलब्ध कराई जाएगी.
मदरसा फैजूल उलूम सुगौली की जमीन का लिया जायजा
कमेटी की टीम ने मदरसा फैजूल उलूम सुगौली का दौरा कर वहां स्थित वक्फ भूमि की विस्तृत जानकारी ली. मौके पर सहाफी ओजैर अंजुम, मो. आसिफ रसुल, अकरम रजा, मोहम्मद जान मियां, अब्दुल गनी, फारूक अंसारी और दोस महम्मद मियां समेत कई लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें:90 हजार लाभार्थियों की पेंशन पर लगी रोक, जीवन प्रमाणीकरण न कराना पड़ा भारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए