वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मलाही पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा करते हुए चोरी में संलिप्त चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गोविंदगंज. मलाही पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा करते हुए चोरी में संलिप्त चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी फरार हो गया. साथ ही पुलिस ने तीन चोरी की बाइक को बरामद किया. मलाही क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना पर लगाम लगाने व गिरोह का भंडाफोड़ करने को लेकर पुलिस ने गुरुवार की शाम तेजपुरवा कुर्मी टोला में छापेमारी कर संदिग्ध तीन युवकों में भूषण कुमार, नितेश कुमार व विजय कुमार को तीन बाइक के साथ पकड़कर थाना लाई. पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ के उपरांत वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके निशानदेही पर थानाध्यक्ष विनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के गहिरी गांव में छापेमारी की. इस दौरान चोरी की घटना में शामिल गहिरी गांव का रितेश कुमार उर्फ नितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक आरोपी अतुल कुमार फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी थी. बहरहाल पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी टीम में अनि शिवासरे सिंह, पूअनि विनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन