अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नदी में नहाना पड़ा भारी, दो किशोरों की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चकिया के बाराघाट में बुढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई. अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नदी में उतरे दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए.

विज्ञापन

 Motihari News: चकिया. थाना क्षेत्र के बाराघाट स्थित बुढ़ी गंडक नदी में रविवार को नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना दिन के करीब 11 बजे की बतायी जाती है. मृतकों की पहचान बारा गोविंद वार्ड नंबर 11 निवासी श्रीनारायण राम के 16 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार और बिगु सहनी के 15 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों किशोर गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे. अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग बाराघाट स्थित बुढ़ी गंडक नदी में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए.

विज्ञापन

Chakia River Accident: नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए दोनों किशोर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में स्नान करने के दौरान अचानक दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. दोनों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन तब तक मंजीत कुमार की मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी.

अस्पताल पहुंचने के बाद दिव्यांशु को भी मृत घोषित किया

घटना के दौरान दिव्यांशु कुमार की सांसें चल रही थीं. स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने जांच के बाद दिव्यांशु को भी मृत घोषित कर दिया. इसके बाद दोनों किशोरों के शवों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों की भीड़ जमा हो गयी.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इकलौते बेटे की मौत से बदहवास हुए दिव्यांशु के माता-पिता

दिव्यांशु कुमार दो बहनों के बीच इकलौता भाई था. ग्रामीणों के अनुसार उसके पिता बिगु सहनी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. दिव्यांशु ही परिवार का एकमात्र सहारा था. इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता बिगु सहनी और उनकी पत्नी बदहवास हैं. बेटे को खोने के सदमे से परिवार का हर सदस्य टूट गया है.

मंजीत चार भाइयों में सबसे छोटा, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

मृतक मंजीत कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का दुलारा बताया जाता है. उसकी मौत की खबर मिलते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ दो किशोरों की मौत से बारा गोविंद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना के बाद पूरे गांव में दोनों किशोरों की मौत की चर्चा है. मुखिया रिमझिम देवी ने दोनों मृत किशोरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें: 27 लाख की हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन