20 मिनट में ATM काटकर 3.58 लाख की चोरी, दो साल बाद हरियाणा से गिरफ्तार हुआ इनामी बदमाश

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी पुलिस ने ATM काटकर 3.58 लाख रुपये की चोरी करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश मुजीब को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. यह बदमाश करीब दो साल से फरार चल रहा था. पुलिस पूछताछ कर रही है कि क्या वह अन्य ATM चोरी की घटनाओं में भी शामिल था.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डीएवी स्कूल के पास भारतीय स्टेट बैंक के ATM को काटकर 3 लाख 58 हजार 400 रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. करीब दो साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुजीब उर्फ मजीब उर्फ मुजीम को पुलिस ने हरियाणा के नूंह मेवात जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पिनगवां थाना क्षेत्र के पैनगुआ बलबेहरी गांव का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 119/24 में हुई है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

20 मिनट में ATM काटकर निकाल लिये थे 3.58 लाख

पुलिस के अनुसार नौ मार्च 2024 की रात बदमाशों ने डीएवी स्कूल के पास स्थित SBI ATM को निशाना बनाया था. बदमाशों ने करीब 20 मिनट में मशीन को काटकर उसमें रखे 3 लाख 58 हजार 400 रुपये निकाल लिये थे. घटना के बाद ATM में नकदी डालने वाली कंपनी के कर्मियों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी.

CCTV और तकनीकी जांच से मिला आरोपी का सुराग

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे निगरानी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की. जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाया गया. इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम हरियाणा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से पिनगवां थाना क्षेत्र में छापेमारी की.

हरियाणा में छापेमारी कर मुजीब को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने पिनगवां थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मुजीब को गिरफ्तार कर लिया. करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. हरियाणा से गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे ATM चोरी की इस वारदात और उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है.

तुरकौलिया में भी दर्ज है ATM काटने का मामला

पुलिस जांच में मुजीब का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ तुरकौलिया थाना कांड संख्या 160/24 दर्ज है, जो ATM काटने से संबंधित है. पुलिस को आशंका है कि वह ATM काटने की अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा हो सकता है. पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके साथियों और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

कई थानों की पुलिस टीम ने मिलकर की कार्रवाई

गिरफ्तारी अभियान में मुफस्सिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रोहन कुमार, साइबर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रत्युष कुमार विक्की, रघुनाथपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार तथा हरियाणा के पिनगवां थाना के पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर ATM काटने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: 27 लाख की हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन