पोखर में डूबने से दो की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन

पोखर में डूबने से दो की मौत हो गयी. मृतकों में चिरैया थाने के मीरपुर गांव निवासी इंद्रदेव शर्मा का पुत्र विशाल कुमार (12) व शिकारगंज थाने के भागवतपुर भलुअहिया निवासी संतलाल साह (55) है.

विज्ञापन

चिरैया (पूचं) .प्रखंड में पोखर में डूबने से दो की मौत हो गयी. मृतकों में चिरैया थाने के मीरपुर गांव निवासी इंद्रदेव शर्मा का पुत्र विशाल कुमार (12) व शिकारगंज थाने के भागवतपुर भलुअहिया निवासी संतलाल साह (55) है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार चिरैया थाने के मीरपुर गांव में बुधवार को झमन साह पोखर में महिलाओं के साथ जितिया का स्नान करने गए विशाल कुमार की डूबने से मौत हो गई है. शिकारगंज थाने के भागवतपुर भलुअहिया गांव में बुधवार को शाम शौच करने गए संतलाल साह की पोखर में डूबने से मौत हो गई है. घटना के समय वह पोखर किनारे शौच करने गया था, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. इसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है. चिरैया थानाध्यक्ष अरुण कुमार व शिकारगंज थानाध्यक्ष मो.शाहरुख ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन