ePaper

पूर्वी चंपारण के दो छात्र व एक छात्रा वाराणसी में गंगा नदी में डूबे, एक छात्र का शव बरामद, दो लापता

Updated at : 25 Aug 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण के दो छात्र व एक छात्रा वाराणसी में गंगा नदी में डूबे, एक छात्र का शव बरामद, दो लापता

पूर्वी चंपारण के दो छात्र व एक छात्रा वाराणसी में गंगा नदी में डूब गये

विज्ञापन

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण के दो छात्र व एक छात्रा वाराणसी में गंगा नदी में डूब गये. एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया, जबकि एक छात्र व छात्रा लापता है. दोनों की तलाश जारी है. यह हादसा शनिवार रात करीब एक बजे के आसपास की है. मृतक वैभव कुमार शहर के चांदमारी मोहल्ला के सत्यप्रकाश सिंह का पुत्र है. उसका शव बरामद कर लिया गया है. वहीं, चांदमारी के मनोज सिंह के पुत्र ऋषि कुमार (22) व रक्सौल की सोना कुमारी (21) की खोज जारी है. दोनों के खोजबीन में जिला पुलिस, लंगा थाने की पुलिस व एनडीआरएफ की टीम लगी है, लेकिन रविवार शाम तक लापता दोनों छात्र-छात्रा नहीं मिल पाये. उनके जिंदा होने की उम्मीद भी कम है. लंका थाने की पुलिस ने वैभव के पास से बरामद मोबाइल से परिजनों का नंबर पता किया. वहीं, उसके अन्य दोस्तों से ऋषि व सोना के परिजनों का नंबर लिया, उसके बाद तीनों के परिजनों को घटना की सूचना दी. खबर मिलते ही सत्यप्रकाश व मनोज सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ वाराणसी के लिए रवाना हो गये. इधर, वैभव की मौत से उसकी मां रंजू देवी अनजान है. उन्हें सिर्फ इतना बताया गया है कि वैभव नदी में डूब गया है. उसकी खोजबीन जारी है. वह बार-बार लोगों से एक ही सवाल पूछ रही है कि वैभव मिला की नहीं, लेकिन उनके सवालों का जवाब देने की हिम्मत किसी के पास नहीं थी. जब से वैभव के डूबने की खबर मिली है, तब से पानी का एक बूंद भी उनके हलक से नीचे नहीं गया. रिश्तेदार सहित आसपास के लोग उन्हें ढांढस बांधन में लगे है. दूरभाष पर प्रभात खबर से बातचीत में सत्यप्रकाश ने रुंधे कंठ से सिर्फ इतना बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. वैभव व ऋषि को जयपुर जाना था. दोनों शनिवार को घर से निकले. पहले पटना गये, रक्सौल की सोना वहां फिजियोथेरेपी की पढ़ाई करती थीं. उसे बीएचयू में फिजियोथेरेपी से संबंधित कुछ जानकारी लेनी थी. वहीं, पटना के ही तीन और छात्र भी उनके साथ वाराणसी के लिए निकले. रात करीब 10-30 बजे उनकी ट्रेन वाराणसी पहुंची. सुबह पांच बजे वैभव व ऋषि का जयपुर के लिए ट्रेन था. इसलिए सभी साेये नहीं. खाना खाकर टहलने गंगा नदी किनारे चले गये, जहां सोना जेट्टी पर गयी, जहां उसका पैर फिसल गया और गंगा नदी में गिर गयी. उसे बचाने वैभव व ऋषि भी नदी में छलांग लगा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन