मोतिहारी में शराब का बड़ा खेल! एक जगह अंग्रेजी तो दूसरी जगह मिली नेपाली शराब

Updated:
विज्ञापन

छतौनी मे जब्त शराब के साथ पुलिस

पुलिस ने मोतिहारी में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्रों से 600 लीटर से ज़्यादा शराब बरामद की है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. जिले में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्रों से कुल 603.60 लीटर शराब बरामद की है. छतौनी थाना पुलिस ने कार से 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. वहीं पताही थाना क्षेत्र के गहिरिया गांव में छापेमारी कर 303.60 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई. दोनों मामलों में पुलिस शराब की सप्लाई लाइन और संभावित खरीदारों तक पहुंचने की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Chhatauni News: कार से 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

छतौनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 300 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया और शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के राजेथर निवासी छविलाल तथा छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पीठौरी निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है.

दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी

इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था.

Patahi News: गहिरिया गांव से 303.60 लीटर नेपाली शराब जब्त

दूसरी कार्रवाई पताही थाना क्षेत्र के गहिरिया गांव में की गई. पुलिस टीम ने छापेमारी कर 303.60 लीटर नेपाली शराब बरामद की. शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नेपाली शराब की खेप किसके लिए लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

शराब की सप्लाई लाइन खंगाल रही पुलिस

दोनों थाना क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर शराब के स्रोत, सप्लायर और संभावित खरीदारों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में शराब तस्करी और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. गुप्त सूचना के आधार पर आगे भी छापेमारी कर शराब तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भई पढ़ें: मोतिहारी: डीएम के सामने छात्रों ने गिनाईं स्कूल की समस्याएं, शिक्षक नहीं तो ऑनलाइन कोर्स से पढ़ाई का निर्देश


विज्ञापन
Amresh Kumar

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन