महिलाओं के उग्र प्रदर्शन से तीन कर्मी चोटिल

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय पर राजद द्वारा स्मार्ट मीटर के खिलाफ आयोजित धरना के बाद महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

पताही . प्रखंड कार्यालय पर राजद द्वारा स्मार्ट मीटर के खिलाफ आयोजित धरना के बाद महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बीडीओ व सीओ के आवास गेट पर तोड़ फोड़ किया. इस दौरान मामले को शांत कराने गये तीन कर्मी उनके निशाने पर आ गये और चोटिल हो गये. प्रखंड के नाजिर उपेंद्र सिह.अंचल के डाटा ऑपरेटर मकेश्वर कुमार व प्रखंड के चतुर्वगीय कर्मी रामनरेश राम को चोट लगी है. तीनो का सीएचसी में इलाज कराया जा रहा ह . सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र महिलाओं को समझा बुझा बुझा कर प्रखंड कार्यालय से बाहर निकाला. बीडीओ सम्राट जीत ने बताया की राजद के धरना में आयी सैकड़ो की संख्या में महिलाएं धरना के समाप्ति के बाद उनके आवास के गेट पर प्रदर्शन करते हुए तोड़ फोड़ किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन