चोरी के गहने के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, गंडल कॉलोनी में चोरी का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

रघुनाथपुर के गंडक कॉलोनी में पिछले दिनों प्रतिमा देवी के घर भीषण चोरी की घटना का खुलासा कर लिया गया है.

विज्ञापन

मोतिहारी. रघुनाथपुर के गंडक कॉलोनी में पिछले दिनों प्रतिमा देवी के घर भीषण चोरी की घटना का खुलासा कर लिया गया है. चोरी के आभूषण के साथ तीन बदमाश पकड़े गये है. गिरफ्तार बदमाशों में एक आभूषण व्यवसायी व उसका स्टॉफ भी शामिल है. उनके पास से चोरी का दो पीस कंगन, एक पीस सिकड़ी, एक पीस अंगूठी व दो पीस टॉप बरामद हुआ है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 17 अक्टुबर को रघुनाथपुर गंडक कॉलोनी में प्रतिमा देवी के घर में घुस आभूषण सहित लाखों की सम्पत्ति चोरी कर ली थी. घटना के खुलासा के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने सूचना तंत्र के सहारे घटना में शामिल बदमाश अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि बलुआ बाजार के आभूषण व्यवसायी प्रीति ज्वेलर्स के मालिक से बेचा है.उसकी निशानदेही पर प्रीति ज्वेलर्स के मालिक व स्टॉफ को पकड़ा गया. उनसे सख्ती से पूछताछ करने पर प्रतिमा देवी के घर से चुराया गया आभूषण बरामद हुआ. प्राथमिकी के आधार पर तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में सदर 2 डीएसपी जितेश कुमार पाण्डेय, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकाश कुमार पासवारन, दारोगा लालजी पंडित, सिपाही संजीत कुमार शशि कुमार, रौशन कुमार, अंजली कुमारी, दफदार पुण्यदेव पासवान के अलावा चौकीदार सुरेश कुमार सहनी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन