डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने की नगद सहित दस लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के बहादूरपुर पंचायत के बरई टोला में चोरों ने एक डॉक्टर के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

गोविंदगंज. थाना क्षेत्र के बहादूरपुर पंचायत के बरई टोला में चोरों ने एक डॉक्टर के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित लाखों की संपत्ति गायब कर दी. घटना को लेकर डॉ मनोज कुमार सिंह ने रविवार को थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह सपरिवार शहर के अगरवा मोहल्ला गये थे. रविवार सुबह पड़ाेसियों ने घर में चोरी होने की सूचना दी. सूचना पर डॉक्टर सपरिवार गांव पहुंचे तो देखा कि मेन गेट से लेकर सभी कमरे व आलमीरा का ताला टूटा था. कमरे में सारा सामान बिखरा था. आलमीरा से आभूषण , कैश, किमती कपड़ा सहित करीब दस लाख की संपत्ति गायब थी. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. बहुत जल्द घटना का खुलासा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन