गोलू हत्याकांड में नामजद दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ब्लॉक रोड में नशेड़ियों के द्वारा महज 10 रुपये के लिये आठवीं के छात्र को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने के दूसरे आरोपी को पुलिस द्वारा दुलमा गांव से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मधुबन.ब्लॉक रोड में नशेड़ियों के द्वारा महज 10 रुपये के लिये आठवीं के छात्र को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने के दूसरे आरोपी को पुलिस द्वारा दुलमा गांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी भी किशोर है. थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. जिसे पूछताछ के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित किया गया है. बताते चलें कि मधुबन बाजार से घर लौट रहे टीकम गांव के जगदीश ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्र गोलू की हत्या चाकू गोदकर जख्मी कर दिया था. जिसकी इलाज के लिये ले जाने के दौरान मौत हो गयी थी. मामले मृतक गोलू के पिता जगदीश ठाकुर आवेदन पर एराजी नन्हकार गांव के दो किशोर समेत चार-पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है.

आधा दर्जन किशोर ने मिलकर की गोलू की हत्या

नशे की लत ने किशोर को हत्यारा बना दिया.सभी आरोपी नाबालिग है.पुलिस की पूछताछ जो बात सामने आयी है.उसके अनुसार सभी युवकों ने 8 मार्च की संध्या में गोलू को रोककर 10 रुपये की डिमांड गांजा पीने के लिये मांगा. रुपये देने से मना करने पर मारपीट शुरू कर दी.इसी दौरान दो किशोरों ने गोलू को दोनों हाथ पीछे के तरफ से पकड़ लिया.जिसके बाद एक किशोर के द्वारा चाकू मार दिया.अन्य किशोर घटनास्थल पर मौजूद थे.किसी ने छुड़ाने की कोशिश तक नहीं की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन