मां सोहनी कर रही थी, बच्चा गड्ढे में डूब गया

Updated:
विज्ञापन

रोहिनिया गांव के सरेह में गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बंजरिया (पूचं). थाना क्षेत्र के रोहिनिया गांव के सरेह में गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के रोहिनिया के वार्ड एक निवासी राम ईश्वर मुखिया के पुत्र लवकुश कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बच्चे के परिजन शनिवार को खेत में सोहनी करने गए थे. उनके साथ बच्चा भी गया था. वहां खेलने के दौरान पास स्थित गढ्ढा में गिर गया. डूबने से उसकी मौत हो गई. परिजनों ने काफी खोजबीन की. घटना के बाद माता मुन्नी देवी, पिता राम ईश्वर मुखिया सहित अन्य परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन