30 जनवरी को बैठेगी नगर सरकार, क्या बदलेगी शहर की सूरत?

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम मोतिहारी के क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कूड़ा उठाव व निष्पादन का कार्य सुस्त है. करीब चार करोड़ की लागत से बना कचरा प्रोसेसिंग प्लांट अब सफेद हाथी साबित हो रहा है.

विज्ञापन

मोतिहारी. नगर निगम मोतिहारी के क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कूड़ा उठाव व निष्पादन का कार्य सुस्त है. करीब चार करोड़ की लागत से बना कचरा प्रोसेसिंग प्लांट अब सफेद हाथी साबित हो रहा है. कचरा डंपिग के लिए नये जगह की तलाश की गयी है. सफाई के लिए निगम में एक दर्जन छोटी बड़ी कार्य एजेंसी कार्य कर रही है. नतीजा से जनता खुश नहीं है. स्ट्रीट लाइट से नये व पुराने क्षेत्र को जगमग करने की योजना भुक भाक कर रही है. कही स्ट्रीट लाइट खराब है तो कही लगा ही नहीं है. शहरवासियों की माने तो कचरा उठा यदा कदा गलियों में होता भी है तो वहां ब्लीचिंग का छिड़कांव नहीं हुआ करता. 30 जनवरी को नगर सरकार के मेयर, उपमेयर नव पदस्थापित आयुक्त व वार्ड सदस्यों की बैठक होनी है. जिसमें सफाई के साथ अन्य कई एजेंडे शामिल है. जनता के भी कई सवाल है. जनता की ये हैं तीखे सवाल

आपके शहर में

विज्ञापन

डस्टबीन गायब: जो डस्टबीन लगाए गए थे वे टूट चुके हैं, अब सड़कें ही कूड़ेदान बन गई हैं.

अतिक्रमण और जाम: सड़कों पर दुकानों का कब्जा है, जिससे ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है.

अवैध वसूली: टैक्स स्टैंड का है, लेकिन वसूली सड़कों पर सरेआम की जा रही है.

नक्शा पास करने में बाधा: अपना घर बनाने के लिए नक्शा पास कराने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं.

पार्किंग का अभाव: शहर में बिना पार्किंग के मॉल, दुकानें और आवासीय होटल धड़ल्ले से चल रहे हैं.

नालों के टूटे स्लैब : नालों के टूटे स्लैब जानलेवा हो गया है,नाले में गिर कई लोग घायल हो रहे हैं.

आवारा पशुओं का जमावड़ा : शहर में मौत के सौदागर बने आवारा पशुओं पर नियंत्रण नहीं होने से लोगों में दहशत का माहौल है.

क्या कहते हैं अधिकारी

सड़क सफाई और स्ट्रीट लाइट हमारे प्राथमिक मुद्दे हैं. सफाई की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है और बिजली के पोलों पर प्राथमिकता के आधार पर लाइटें लगाई जाएंगी. कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रैंडम जांच हो रही है. बैठक में सभी लंबित मामलों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे.

आशीष कुमार, नगर आयुक्त, मोतिहारी नगर निगम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन