किलो की जगह पावभर खरीद रहे लोग, चीनी-प्याज के बढ़े दाम ने रसोई का बिगाड़ा हिसाब

Updated:
विज्ञापन

किराना दुकान में सजा सामान

त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम आदमी का रसोई बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. चीनी 20 रुपये और गुड़ 40 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है. चावल और प्याज की कीमतों में भी भारी उछाल आया है, जिससे लोग खर्च सीमित करने के लिए पावभर सामान खरीद रहे हैं.

विज्ञापन

Sugar Price Hike: आगामी त्योहारों के सीजन से ठीक पहले रसोई का बजट पूरी तरह बेपटरी हो गया है. कल तक जिस चीनी और गुड़ को लोग सहजता से किलो-दो किलो खरीदकर घर लाते थे, उनके दामों में आए अप्रत्याशित उछाल ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले 15 दिनों के भीतर चीनी में करीब 20 रुपये प्रति किलोग्राम और गुड़ में 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसका सीधा असर घर की चाय से लेकर दूध, खीर, जूस और मिठाई की दुकानों तक साफ दिखने लगा है. बढ़ती कीमतों के कारण खुदरा विक्रेताओं ने भी स्टॉक रखना कम कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुराने और नए रेट में बड़ा अंतर

स्टेशन रोड स्थित दुकानदार प्रियजीत कुमार के अनुसार, महज 15 दिन पहले तक साधारण गुड़ 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, जो अब बढ़कर 90 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.

वहीं, 48 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी अब बाजार में 65 से 70 रुपये प्रति किलो मिल रही है. अचानक हुई इस मूल्यवृद्धि से मिठाई निर्माताओं, हलवाई, बेकरी और छोटे फूड आउटलेट्स की लागत में भारी इजाफा हो गया है.

चावल पर ₹700 प्रति क्विंटल की तेजी, प्याज ₹60 के पार

मीठे के साथ-साथ आम आदमी की थाली का मुख्य हिस्सा चावल और प्याज भी अब महंगे हो गए हैं:

  • चावल की कीमतें: बासमती, नूर कायनात, मंसूरी और सोनम जैसी विभिन्न किस्मों के चावल पर 500 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है.
  • प्याज का भाव: 15 दिन पहले 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज अब 55 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

मीना बाजार के चावल कारोबारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से खराब मौसम और सप्लाई चेन बाधित होने के कारण माल महंगा आ रहा है, जिससे ग्राहक नया रेट सुनकर सहम जा रहे हैं.

चाय के दाम में ₹1 से ₹2 की बढ़ोतरी, पावभर पर अटकी खरीदारी

ज्ञान बाबू चौक के दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि चीनी और दूध की लागत बढ़ने से अधिकांश दुकानदारों ने चाय की प्रति कप कीमत में 1 से 2 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. इसके साथ ही मिठाइयों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं.

इधर, बढ़ती महंगाई पर स्थानीय गृहिणी मीना कुमारी, सरोज देवी, बेबी आरती और अनीता सिंह ने कहा कि हरी सब्जियां और खाद्य तेल पहले से ही महंगे हैं. अब चीनी, चावल और प्याज के दाम अचानक बढ़ने से पूरा मासिक बजट बिगड़ गया है. हालात यह हैं कि लोग खर्च सीमित करने के लिए किलो के बजाय पावभर सामान खरीदकर काम चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन